EDITOR: Pt. S.K. Bhardwaj

 भोपाल में 12 रूटों पर नहीं चलगे ई-रिक्शा, पार्किंग भी रहेगा प्रतिबंधित 

 भोपाल में 12 रूटों पर नहीं चलगे ई-रिक्शा, पार्किंग भी रहेगा प्रतिबंधित 

  • July 23, 2025

भोपाल। स्कूलों के बाद अब  से शहर के 12 व्यस्ततम और अहम वीवीआईपी जगहों पर ई-रिक्शा चलाने और पार्किंग पर प्रतिबंध हो गया है। 27 जून को हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ई-रिक्शा चलाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया था।

Bhopal: E-rickshaws will not be able to run on 12 routes in the capital Bhopal from today, parking will also b

राजधानी भोपाल की स्कूलों के बाद आज से शहर के 12 व्यस्ततम और अहम वीवीआईपी जगहों पर ई-रिक्शा चलाने और पार्किंग पर प्रतिबंध है। 

7 दिन दी जाएगी समइाइश
इन सभी मार्गों को भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने दो पैमानों पर तय किया है। पहला ये कि इन सभी मार्गो पर नगर सेवा बाहन पहले से संचालित है। दूसरा यह कि इन सड़कों पर ई-रिक्शा की ज्यादा संख्या होने के कारण ट्रैफिक जाम के हालात बनते हैं। दो दिन पहले ई-रिक्शा से स्कूली छात्र-छात्राओं के परिवहन पर भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने प्रतिबंध लगाया था। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि अगले सात दिनों तक प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा चलाने और पार्क करने वाले चालकों को समइाइश दी जाएगी। इसके बाद चालान होंगे।

बड़ी खबर ! अब राजधानी की सड़कों पर नहीं चलेगी ई रिक्शा, नियम तोड़ने पर होगी  कार्रवाई

यहां ई-रिक्शा व उसकी पार्किंग प्रतिबंधित

-राजभवन से पॉलिटेक्निक चौराहा
- पॉलिटेक्निक चौराहा से स्टेट हैंगर
- बोट क्लब
- हमीदिया रोड-अल्पना से भोपाल टॉकीज
-अपेक्स बैंक से रोशनपुरा
- लिंक रोड-1 बोर्ड ऑफिस चौराहा से अपेक्स बैंक तक
- काटजू अस्पताल तिराहा से रंगमहल तिराहा तक
- वन्दे मातरम से 10 नंबर स्टॉप तक
-10 नंबर से नेशनल अस्पताल तक
- 10 नंबर से साढ़े 10 नंबर तक
- सेंटर प्वाइंट से रोशनपुरा तक
- जीजी फ्लाईओवर