
लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 5वीं में 92.70 और 8वीं में 90.02 प्रतिशत बच्चे हुआ पास
मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक पोर्टल का लिंक नीचे दिया गया है। विद्यार्थी इस पर क्लिक करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
परीक्षा पोर्टल का रिजल्ट जारी करते राज्य शिक्षा केन्द्र संचालक हरजिंदर सिंह। -
असफल होने वालों के लिए पुनः परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी
इस अवसर पर संचालक हरजिंदर सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और सीखने के लिए अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर की वस्तुस्थिति के सर्वाधिक आंकड़े विश्लेषण करने में मध्यप्रदेश देश भर में अग्रणी राज्य बनने जा रहा है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के बेटे बेटियां अब कमजोर नहीं रह गए हैं, ये इन परीक्षाओं के परिणाम से साफतौर पर स्पष्ट दिख रहा है। इसके साथ ही जो छात्र और छात्राएं परीक्षा में असफल हुए हैं उनके लिए जल्द ही पुनः परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जो विद्यार्थी जिस विषय में असफल रहें हैं उन्हें मात्र उसी विषय की पुनः परीक्षा देनी होगी।